फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Bypolls Election Result 2021: दोनों सीटों पर जदयू का कब्जा बरकरार, कुशेश्वरस्थान के बाद तारापुर में भी मारी बाजी

Tue, 02 Nov 2021 05:16 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने करीब 12 हजार 695 मतों के अंतर से राजद उम्मीदवार गणेश भारती को हरा दिया। वहीं, तारापुर में जदयू उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने 3852 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
बिहार उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा की दो सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर पर जदयू ने अपना कब्जा बरकरार रखा। कुशेश्वरस्थान पर जेडीयू ने जीत दर्ज की है। कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने करीब 12 हजार 695 मतों के अंतर से राजद उम्मीदवार गणेश भारती को हरा दिया। वहीं, तारापुर में जदयू उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरुण कुमार साह को 3852 वोटों से हराया। सिंह को 78,966 वोट मिले जबकि साह को 75,145 मतों से ही संतोष करना पड़ा। दोनों ही सीटों पर शुरुआती रुझान बेहद उतार-चढ़ाव थे और इससे जदयू, राजद, भाजपा, कांग्रेस सहित तमाम दलों की हलचल बढ़ गई थी। आखिर में जदयू ने दोनों सीटों पर बाजी मार ली। बता दें कि दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान और मुंगेर के तारापुर सीटों पर जदयू और राजद के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला था।

विज्ञापन



 

दोनों सीटों पर लालू के प्रचार ने पहुंचाया नुकसान- पशुपति पारस
बिहार उपचुनाव में जदयू की जीत पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हमारी दोनों सीटों पर जीत हुई है। हम लोग एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। मैं शुरू से कहता था कि निश्चित रूप में हमारी जीत होगी। हमारी पार्टी के लोगों ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा किया गया प्रचार उनकी पार्टी के लिए लाभ के बजाय नुकसान पहुंचाने का काम किया। 
विज्ञापन


तेज प्रताप ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार
लालू के बड़े बेटे व राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने जगदा नंद सिंह (बिहार राजद प्रमुख), सुनील सिंह और संजय यादव को हार का जिम्मेदार ठहराया। तेज प्रताप ने कहा कि वे पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। वे हमें (तेज प्रताप और तेजस्वी) लड़ाना चाहते हैं। मैं उनसे पार्टी छोड़ने का अनुरोध करता हूं।

राजद ने लगाया धांधली का आरोप
इस बीच मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने धांधली का आरोप लगाया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मतगणना के दौरान अपने बड़े नेताओें को तैनात किया है। राजद नेता तेजस्वी यादव खुद दरभंगा में मोर्चा संभाल रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों विधानसभा सीटों पर राजद प्रत्याशी अच्छे अंतरों से जीत दर्ज कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन और कुछ लोगों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हालात बदलने नहीं दिए जाएंगे। राजद की पूरी टीम मतगणना केंद्रों के बाहर मौजूद है। 
विज्ञापन


लालू यादव ने दोनों सीट पर किया था राजद की जीत का दावा 
लालू यादव ने दोनों ही सीटों पर राजद पार्टी की जीत का दावा किया था। लालू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों सीट पर उनकी पार्टी की जीत हो रही है। लालू यादव ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनावी सभाएं की थीं। 

उपचुनाव में नीतीश कुमार ने तारापुर से जेडीयू नेता और कुशवाहा जाति से आने वाले राजीव कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं,  वैश्य जाति से आने वाले अरुण साव को चुनाव मैदान में उतारा है।हालांकि, दोनों का पलड़ा बराबर है। कांग्रेस ने राजेश मिश्रा और लोजपा (रामविलास) ने चंदन कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

कुशेश्वरस्थान से एनडीए ने दिवंगत नेता और पूर्व विधायक शशिभूषण हजारी के पुत्र अमन भूषण को टिकट दिया है। इधर राजद ने मुसहर जाति से आने वाले गणेश भारती को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने अतिरेक कुमार को मैदान में उतारा है, जबकि लोजपा (रामविलास) ने अंजू देवी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें