फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आनंद मोहन, लवली आनंद भी साथ थीं; कहा- पुराना संबंध है, मिलते रहते हैं

Wed, 27 Dec 2023 02:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 पूर्व सांसद आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ सीएम आवास पर मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई।
विज्ञापन
पूर्व सांसद आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल (यूनाईटेड) की दिल्ली में होने वाली बैठक से ठीक दो दिन पहले यानी बुधवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन अचानक सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। पूर्व सांसद आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ सीएम आवास पर मिलने गए। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बाहर निकले आनंद मोहन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात हुई है। हमलोग पुराने मित्र रहे हैं। उनसे हम बराबर मिलते रहते हैं।

विज्ञापन


हमलोग जेपी आंदोलन से ही उनके साथ रहे हैं
वहीं जदयू ज्वाइन करने के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। सीएम नीतीश कुमार से हमारा संबंध पुराना रहा है। हमलोग जेपी आंदोलन से ही उनके साथ रहे हैं अब आगे चुनाव को लेकर जो भी मुलाकात होगी उसके बाद उसे पर टिप्पणी करना उचित होगा। अभी केवल शिष्टाचार मुलाकात ही हुई है।

29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
दरअसल, 29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इससे नीतीश कुमार के संभावित रणनीतिक फैसले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। हालांकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह नियमित बैठक है, जिसमें हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम, आगामी लोकसभा चुनाव, बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण और अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बात रखने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें