फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पति की हत्या के बाद नरकटियागंज नगर परिषद उपचुनाव में सभापति पद पर जीती; पति का तस्वीर लेकर पहुंची

Sun, 11 Jun 2023 02:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नरकटियागंज नगर परिषद उपचुनाव में सभापति पद पर रीना देवी ने जीत दर्ज किया है। उन्होंने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद निवर्तमान सभापति राधेश्याम तिवारी को 3729 वोटों से पराजित किया है। 
विज्ञापन
पति की तस्वीर के साथ सभापति पद पर विजयी रीना देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरकटियागंज नगर परिषद उपचुनाव में सभापति पद पर रीना देवी ने जीत दर्ज किया है। मतगणना केंद्र पर रीना देवी अपने पति का तस्वीर लेकर पहुंची है। उन्होंने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद निवर्तमान सभापति राधेश्याम तिवारी को 3729 वोटों से पराजित किया है। जीत के बाद रीना देवी ने कहा कि वह अपने पति के सपनों को पूरा करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी थी। जनता ने उनके ऊपर भरोसा किया है। वे जनता के हर सपने को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि मेरे पति का सपना था कि 20 साल बनाम दो बार, उसे मैं हर हाल में पूरा करूंगी। यह बात कहते हुए रीना देवी ने रोने लगी उनके साथ उनकी बेटी भी थी।

विज्ञापन


2 दिसंबर को पति की हुई थी हत्या 
 नगर निकाय के दूसरे फेज के चुनाव से ठीक 15 दिन पहले 2 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर सह सभापति प्रत्याशी राजेश श्रीवास्तव को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। यह घटना नरकटियागंज शहर के बीचो-बीच स्थित भगवती नगर उनके ऑफिस के सामने हुआ था। पुलिस ने मामले में निवर्तमान सभापति राधेश्याम तिवारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। राजेश के हत्या के बाद चुनाव आयोग ने नरकटियागंज नगर परिषद के सभापति पद पर चुनाव रद्द कर दिया था।

9 जून को हुआ सभापति पद का चुनाव 
तीसरे फेज में 9 जून को सभापति पद के लिए चुनाव हुआ था। जिस का रिजल्ट आज यानी रविवार को आया है। पति के मरने के बाद पत्नी रीना देवी पति का सपना पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में उतरी थी। वही राधेश्याम तिवारी भी जेल से नामांकन किया था और चुनावी मैदान में ताल ठोक चुका था। लेकिन राधेश्याम तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है। 3729 वोटों से रीना देवी ने राधेश्याम तिवारी को पराजित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें