फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नवरूणा कांड में 5 साल बाद CBI ने की पहली गिरफ्तारी

Wed, 06 Sep 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
सीबीअाई
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित नवरूणा कांड में 5 साल बाद सीबीआई ने पार्षद राकेश कुमार सिन्हा पप्पू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 खबर के मुताबिक पार्षद के दोस्त ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष सीबीआई कोर्ट के प्रभारी जज अमित कुमार दीक्षित के सामने पेश किया गया। जहां जज ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल का आदेश दिया और कहा कि उसकी अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

 बताते चलें कि नवरूणा 5 साल पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। जिसके बारे में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई कोर्ट में आरोपी राकेश पप्पू ने कहा कि मैं निर्दोष हूं, मुझे बिना किसी सुबूतों के फंसाया जा रहा है। वहीं मामले में बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आरोपी दिल की बिमारी का हवाला देकर मेडिकल रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई टीम मंगलवार को पप्पू को लेकर सेंट्रल जेल पहुंच चुकी है। खबर के मुताबिक सीबीआई के स्पेशल पीपी इस बात को माना है कि नवरूणा कांड जमीन के कारोबार से जुड़ा मामला है। जिसकी की जांच अभी चल रही है इसलिए इसके बारे में अभी कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें