Clash between locals and Police during
- फोटो : ani
बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच झड़प होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक इस झड़प में कई लोगों के घायल हुए हैं।
दरअसल, यह घटना पटना के राजीव नगर थाना के दीघा इलाके की है। जहां इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस से नाराज स्थानीय निवासियों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर स्थानीय निवासियों ने पथराव और तोड़-फोड़ की है।
बताया जा रहा है कि लोगों की ओर से मारे पत्थर से एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। इसके अलावा आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की जिप्सी और जेसीबी मशीन में भी आग लगा दी है, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।
Clash between locals and Police during an anti-encroachment drive in Patna. Many people injured. Police fire several rounds. pic.twitter.com/BLMF780FvH
— ANI (@ANI) September 5, 2017
#Visuals Clash between locals and Police during an anti-encroachment drive in Bihar's Patna. Many people injured. Police fire several rounds pic.twitter.com/QUhv5aNMJW
— ANI (@ANI) September 5, 2017