फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 6 महीने से चल रहा अफेयर, परिजन शादी के लिए नहीं मानें तो घर से निकले बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, फिर हुआ ऐसा

Sun, 04 Jun 2023 01:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

वह छिपकर उसकी बेटी से मिला करता था। इसी बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। एक दिन अचानक दोनों घर से फरार हो गए। इसके बाद दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
शादी के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बस चालक को खलासी की बेटी से इश्क हो गया। वह छिपकर उसकी बेटी से मिला करता था। इसी बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। फरार होते ही मामला सामने आया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। कटरा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का विवाह कराया गया। दोनों बालिग बताए जाते हैं। 

विज्ञापन


दोनों शादी की जिद करने लगे
मामला थाना क्षेत्र के नागवारा से जुड़ा है। बस चालक मोती का बस कंडक्टर की पुत्री से छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौका देख कुछ दिन पहले दोनों घर से निकल गए। लड़की के परिजनों ने पुलिस को आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस दोनों के पीछे लगी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को बरामद कर लिया गया। दोनों को थाने पर लाया गया। दोनों से पूछताछ की गई। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में खुद को बालिग बताया। इसके बाद दोनों शादी की जिद करने लगे।

दोनों के परिजन भी सहमत हो गए 
दोनों की खुशी देख कर परिजन भी सहमत हो गए। स्थानीय बाजार से चुनी व जयमाला समेत शादी की अन्य सामग्री लाई गई। शादी संपन्न होने के बाद थानेदार कुमार अभिषेक, दारोगा कैलाश यादव, दीपक कुमार, प्रह्लाद कुमार, कलामुद्दीन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी ने वर-वधु को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद दोनो अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें