फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में ट्रक ने कार को कुचला, 5 की मौत; शादी में शामिल होकर घर लौट रहे पति-पत्नी और 2 बच्चे

Sat, 06 May 2023 04:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पातेपुर-समस्तीपुर हाईवे पर मुजफ्फरपुर से आ रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पांचों कार  में ही दब गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। NH 28 पर मुजफ्फरपुर से आ रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों एयरबैग फट गया। कार में बैठे पांचों लोग अंदर ही दब गए। इनमें से पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी समस्तीपुर के रहने वाले थे। घटना पातेपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र की है। हादसे बाद के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


इधर, हादसे के बाद समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। महुआ डीएसपी सौरभ सुमन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। कार से लाशों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मरने वालों में पति-पत्नी और उसके दो बच्चे समेत 5 लोग शामिल
मारने वालों की पहचान पहचान अर्टिगा वाहन चालक समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी विनोद राय के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और दूसरी ओर एक ही परिवार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र कलवारी निवासी स्वर्गीय भीम महतो के पुत्र कमलेश महतो (45) और उनकी पत्नी (33) रिंकू देवी एवं दो पुत्र अंकित कुमार (10  वर्षीय) एवं अमन कुमार (13 वर्षीय) के रूप में हुई। बताया जाता है कि कमलेश महतो अपने सपरिवार समस्तीपुर जिले से शादी समारोह से वापस मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र के एनएच 28 चिकनौटा के धोबघट्टी में (आदित राज होटल) अर्टिगा कार एवं दस चक्के ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 2 की मौत अस्पताल के जाने के दौरान हो गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास हुयी सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर जिला के चिकनूर के रहने वाले एक ही परिवार के 05 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को काफी दुखद बताया है। शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें