फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सराय रेलवे स्टेशन पर हादसा, 2 मजदूरों की हालत गंभीर; मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर गार्डर से गिरे दोनों

Tue, 25 Apr 2023 02:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ है। रेलखंड पर गार्डर के ऊपर काम कर रहे दो मजूदर गार्डर समेत नीचे गिर गए। दोनों की हालत गंभीर है। घटना के बाद सराय रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गार्डर पर गिरे दो मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ है। रेलखंड पर गार्डर के ऊपर काम कर रहे दो मजूदर गार्डर समेत नीचे गिर गए। दोनों की हालत गंभीर है। घटना के बाद सराय रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे के कर्मी और अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे। दोनों मजदूरों को हाजीपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे के स्टाफ गार्डर हटाने की कोशिश में जुट गए गए हैं। घायल मजदूर मुन्ना प्रजापति, बासीमेला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूर रंजीत कुमार नरकटियागंज निवासी है। लोगों का कहना है कि सराय स्टेशन पर फुट ओभर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों मजदूर क्रेन से नीचे गिर गये। इसमें एक मजदूर घायल हो गये जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम लाया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज का पिलर। - फोटो : अमर उजाला
दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास भी हादसा
समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के बीच दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास पुराने फुट ओवर ब्रिज से मालगाड़ी ट्रेन की बोगी का दरवाजा टकराने से ब्रिज का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मालगाड़ी के बोगी के पार्ट पुर्जे भी टूट कर बिखर गए। इस रेलखंड से गुजर रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ट्रेन की बोगी का कोई दरवाजा खुला था जो रेलवे स्टेशन के पास पुराने फुट ओवर ब्रिज के पिलर से जा टकराई। जिसके कारण पुल का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। इन जोरदार टक्कर के कारण बोगी के दरवाजे के पार्ट पुर्जे भी टूट कर बिखर गए। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।  इस घटना के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकी और अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें