फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने छह लोगों को रौंदा, दो की मौत; इबादत कर यहां से लौट रहे थे सभी

Mon, 26 Feb 2024 12:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

सड़क हादसे के बाद बीडीओ अंजन दत्ता सदर अस्पताल पहुंचे और मरने वाले के परिजनों को 20-20 हजार रुपए का पारिवारिक लाभ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में शब- ए- बारात की इबादत कर दो बाइक पर सवार छह युवक घर की ओर लौट रहे थे। सभी राजगीर से बिहारशरीफ लौट रहे थे। तभी नालंदा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया। बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ राजगीर मुख्य मार्ग के एनएच 120 टोल प्लाजा के समीप की है। मृतकों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के महल पर निवासी मो. फैजाद का पुत्र मोहम्मद अनस फैजल (19) और बनौलिया निवासी एहतेशाम अंसारी का पुत्र मो. असद आलम (22) के रूप में हुई। घायलों में बनौलिया निवासी मो. आमिर, मो. फैयाज एवं मो. समीर शामिल हैं।

विज्ञापन


इबादत के लिए राजगीर सिलाव गए हुए थे
मामले में उपमेयर प्रतिनिधि दानिश मलिक ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर सभी युवक शबे बरात की रात इबादत को लेकर राजगीर सिलाव गए हुए थे। जहां से लौटने के क्रम में टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ है। डायल 112 की पुलिस घायलों को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तीन युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

मामले की जांच में जुट गई पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।  घटना की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ अंजन दत्ता सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को 20-20 हजार रुपए का पारिवारिक लाभ दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दी है एवं अग्रेतर कार्रवाई में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें