फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सरकार का एलान, लिंग परिवर्तन कराने पर किन्नरों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये

Tue, 16 Jul 2019 02:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अगर कोई किन्नर लिंग परिवर्तन कराता है तो बिहार सरकार उसे डेढ़ लाख रुपये की मदद देगी। प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित किन्नर महोत्सव में चल रहे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि किन्नरों के अधिकारों की रक्षा हर हाल में की जाएगी और इसके लिए सरकार ने 'बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड' का निर्माण किया है।

विज्ञापन


महोत्सव का उद्घाटन करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किन्नरों को किराये पर मकान देने से मना करता है, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में भेदभाव करता है या इसके अलावा इनके किसी भी अधिकारों का हनन करता है तो उस व्यक्ति को छह माह से लेकर दो साल तक की सजा होगी। साथ ही बोर्ड यह भी समीक्षा करेगा कि दूसरे राज्यों में किन्नरों को किस प्रकार की सुवधाएं दी जा रही हैं, ताकि यहां के किन्नरों को तमाम सुविधाएं दी जा सकें। 

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब राज्य सरकार इंसेफेलाइटिस संकट से प्रभावी ढंग से न निपटने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना कर रही है। राज्य में चिकित्सा आधारभूत संरचना गहन जांच के दायरे में आ गई है। हाल के सप्ताहों में सौ से अधिक बच्चों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें