फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रॉड से पीटकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी, मोहल्ले में सनसनी

Sat, 06 Dec 2025 08:31 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने 25 वर्षीय कुंदन यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक सुबह घर से टहलने निकला था और थोड़ी ही दूरी पर उसका लहूलुहान शव मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते नजर आए। पुलिस मुख्यालय के सख्त तेवरों के बावजूद बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहिबगंज चौक के पास स्थित चर्च रोड में एक युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी कंपनी यादव के 25 वर्षीय पुत्र कुंदन यादव के रूप में की गई है। उसका लहूलुहान शव घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के साथ प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद नगर वन के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढे़ं: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश    

परिजनों ने बताया कि कुंदन सुबह रोजाना की तरह टहलने निकला था। दोपहर बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने सड़क किनारे उसका रक्तरंजित शव देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। कुंदन पेशे से टोटो चालक था। परिवार वालों ने मोहल्ले के ही रहने वाले शंकर महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने बताया कि कुंदन का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन शंकर महतो पर संदेह है कि उसने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि युवक की हत्या रॉड से की गई है। पुलिस घटनास्थल आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि विधि-सम्मत सभी कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें