फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagalpur: शराब के नशे में नदी में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

Sun, 26 Feb 2023 03:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर कमिश्नरी में रजौन थाना इलाके से महगामा गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि दो इलाजरत हैं। कार जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी के पास एक कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार युवक शराब के नशे में थे। नशे की हालत में गाड़ी चलाने के दौरान हादसा हुआ। इस हादसे में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत महागामा निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार की मौत हो गई जबकि पवन कुमार, नीतिश कुमार और राजू कुमार घायल हैं।गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया जहां से डॉक्टरों ने फिर उन्हें पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन


नशे की हालत में चला रहे थे कार 
बताया जाता है कि यह घटना देर रात की है जब कार सवार युवक नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। उनकी कार झारखंड में जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और तेज रफ्तार कार नदी में जा गिरी। नदी में पानी कम होने की वजह से कार पत्थरों से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पहली जानकारी में तीन मौत की बार कही जा रही थी लेकिन अमर उजाला की पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि इस घटना में उस समय सिर्फ एक मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं।

गश्ती पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 
सुबह के करीब पांच बजे जब पुलिस गश्ती कर रही थी तब उनकी नजर पुल के नीचे दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। गश्ती पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना नवादा थाना को देते हुए उन सभी घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जरमुंडी थाना की पुलिस और प्रभारी दयानंद साह ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना ले जाने के क्रम में हुई दूसरी मौत

पटना ले जाने के क्रम में हुई दूसरी मौत - फोटो : अमर उजाला
पटना ले जाने के क्रम में हुई दूसरी मौत 
इस घटना में पहले प्रीतम कुमार की मौत हो गई फिर पवन कुमार को पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई। बताया जाता है कि पवन कुमार की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया है। नीतीश कुमार और राजू कुमार का इलाज अभी झारखण्ड के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। ये सभी युवक बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत महगांवा के रहने वाले थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें