फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय में सड़क हादसा: कहलगांव के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, वाराणसी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Wed, 22 Oct 2025 10:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar Accident: बताया जाता है कि तीनों मजदूर बोरिंग सेट के साथ वाराणसी में काम कर रहे थे। काम पूरा करने के बाद वे अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय जिले में सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कहलगांव के तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सभी भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के अंतीचक थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी से अपने घर लौट रही एक पिकअप वैन की टक्कर एक अज्ञात ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: बच्चा चोर महिला कैमरे में कैद; सरकारी अस्पताल से छह महीने के बच्चे को चुराकर भागी, देखिए तस्वीर

मृतकों की पहचान बीरबन्ना गांव निवासी मोहम्मद समीम के पुत्र मोहम्मद कलाम (45 वर्ष), मोहम्मद शमशुल के पुत्र मोहम्मद तनवीर (18 वर्ष) और मोहम्मद इजरायल के पुत्र मोहम्मद नवाब (20 वर्ष) के रूप में हुई है। मोहम्मद कलाम बोरिंग मिस्त्री थे, जबकि मोहम्मद तनवीर पिकअप वाहन चलाते थे और मोहम्मद नवाब भी मिस्त्री का काम करते थे।

बताया जाता है कि तीनों मजदूर बोरिंग सेट के साथ वाराणसी में काम कर रहे थे। काम पूरा करने के बाद वे अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय जिले में सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और तीनों मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें