फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सम्राट सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण संपन्न, आमजन को खूब हुई फजीहत; कहा- अस्पताल जाना भी हुआ मुश्किल

Thu, 07 May 2026 08:20 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में आज मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। पीएम मोदी और गृह मंत्री के साथ-साथ वीवीआइपी नेताओं की उपस्थिति की वजह से सुरक्षा व्यस्था काफी कड़ी की गई थी। कई सड़कें भी ब्लॉक की गई, इसबीच आमलोगों ने अपनी परेशानी भी बताई।
विज्ञापन
आमजन को रास्ते से हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज ऐतिहासिक गाँधी मैदान में सम्राट सरकार का शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें एनडीए के 32 मंत्री बनाए गए। इस कार्यक्रम को लेकर पटना के कई मुख्य मार्ग या तो पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे या फिर रूट बदल दिए गए थे, इस वजह से आमलोग खूब परेशान हुए। उन परेशान लोगों में वेलोग भी थे जिनको अस्पताल जाना था। उनका कहना था कि वह पुलिस से कहते रह गए, लेकिन उनको अस्पताल जाने नहीं दिया गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में परिवार अपार; सम्राट चौधरी के कौन मंत्री किनके परिवारजन?


 

अपनी परेशानी बयां कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में आकाशवाणी और डाक बंगला चौराहा के बीच एक शख्स ने बताया कि मैं आज किसी काम के संबंध में आरा से पटना आया था, अब काफी देर से फंसा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मुझे पैदल ही जाना है लेकिन पुलिसकर्मी मुझे पैदल भी जाने नहीं दे रहे हैं। बहुत मुश्किल है। वहीँ दो बच्चों के साथ जाने का इंतजार करते हुए एक शख्स ने कहा कि यहां से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मेरा घर है। मैं स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर ले जा रहा हूं, लेकिन हर तरफ सख्त घेराबंदी के कारण अब हमलोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सड़क को जिस तरह से ब्लॉक किया गया है, ऐसे में सरकार और प्रशासन को आम जनता की परेशानी को भी समझना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें-Nishant Kumar : नीतीश कुमार की कुर्सी हासिल करेंगे बेटे निशांत कुमार? मंत्री पद की शपथ के बाद अगला पड़ाव यही
विज्ञापन

स्कूल से बच्चा ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में हेमंत ने बताया कि उनकी मां पीएमसीएच में भर्ती हैं। उनको पीएमसीएच जाना है, लेकिन गाड़ी लगाकर वह तीन बजने का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पेपर में यह प्रकाशित किया गया था कि अस्पताल जाने वाले लोगों को रोका नहीं जाएगा, लेकिन हकीकत यह है कि अस्पताल जाने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं। अपनी बात को रखते हुए हेमंत ने कहा कि अगर इनको रूट देना था तो मेरिन ड्राइव से होकर गांधी मैदान जाने का रूट दे सकते थे और इधर आम आदमी अपना काम करते रहती, लेकिन उन नेताओं की वजह से पूरे पटना के मार्ग को बाधित कर दिया गया है। आलम यह है कि विधायकों, राजनेताओं, राजनीतिक पार्टियों, अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की गाड़ियां बेहिसाब इधर से उधर दौड़ रही हैं, लेकिन जिनके बदौलत आप सरकार बनाते हैं और अभी मंत्री बन रहे हैं उसी जनता को ये लोग परेशान किए जा रहे हैं। यह तो गलत है न। वहीं रौशन कुमार ने बताया कि उनको पटना सिटी जाना है, लेकिन दो घंटे से वह फंसे हुए हैं, कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें