फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: भागलपुर में पूर्व मुखिया की नाबालिग नातिन से सामूहिक दुष्कर्म, परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 16 Apr 2023 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र स्थित चंदेरी पंचायत में दो युवकों ने नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित बच्ची गांव की पूर्व मुखिया बीवी निषाद की नातिन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र स्थित चंदेरी पंचायत से नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि पास के ही वली अहमद ऊर्फ अन्नू और उसके भाई वसी अहमद उर्फ सिद्धू ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां ने बच्ची को सबौर थाना क्षेत्र के चंदेरी पंचायत में अपने मायके में छोड़ दिया था। तब से बच्ची अपने ननिहाल वालों के साथ रहती थी। वह एक हफ्ता पहले बकरी को चारा देने पास ही खेत में गई थी। तभी दोनों आरोपी उसे बहला-फुसला कर ले गए और बच्ची से दुष्कर्म किया। वहीं, बच्ची के काफी देर तक न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। उसके कुछ ही देर बाद बच्ची वापिस अपने घर लौट आई। हालांकि बच्ची ने मामले को लेकर कुछ भी अपने परिवार वालों को नहीं बताया था।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम बच्ची जब एक बार फिर खेत की तरफ गई तो उक्त आरोपियों ने उसे हाथियार दिखाकर अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। आरोपियों ने बच्ची से कहा कि अगर दुष्कर्म करने नहीं दोगी तो उसके परिजनों को जान से मार देंगे। तभी परिजनों की नजर जब बच्ची पर पड़ी तो उन लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि आरोपियों ने हाथियार के बूते पीड़िता के परिजनों को भी धमकाने की कोशिश की और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी बीवी निषाद चंदेरी पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं। वह खुद को पीड़ित बच्ची की नानी बता रही हैं। उनका कहना है कि आरोपी बार-बार बच्ची से उसका यौन शौषण करने का दबाव बना रहे थे। इसका विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जाती है।

मामले की जानकारी मिलने पर सबौर थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता का बयान लेकर उसे मेडिकल के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें