फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: भागलपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर परीक्षा शुरू, इस परीक्षा केंद्र पर छात्राओं का फूलों से स्वागत

Mon, 02 Feb 2026 03:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर में इंटर परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। टीएनबी कॉलेजिएट आदर्श केंद्र पर छात्राओं का फूल और चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। पहले दिन बायोलॉजी, फिलॉसफी और इकोनॉमिक्स की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का फूलों और चॉकलेट से किया गया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी केंद्रों पर निगरानी और अनुशासन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
टीएनबी कॉलेजिएट में अनोखा स्वागत
इसी क्रम में भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर छात्राओं का स्वागत एक अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से किया गया। प्रवेश के दौरान बीक्षकों और शिक्षकों ने छात्राओं को फूलों के बुके देकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही चॉकलेट देकर ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहा गया, जिससे परीक्षा केंद्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
 
तनाव कम करने की पहल
टीएनबी कॉलेजिएट आदर्श परीक्षा केंद्र की प्राचार्य डॉ. सबा कमल ने बताया कि परीक्षार्थियों को भयमुक्त वातावरण देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सिर पर फूल छिड़ककर और चॉकलेट खिलाकर प्रवेश कराया गया, ताकि वे परीक्षा को बोझ न समझें और प्रसन्न मन से प्रश्नों का उत्तर दे सकें।
विज्ञापन


पढ़ें- BSEB Exam: इंटर परीक्षा के पहले दिन इस केंद्र पर बदला माहौल, तिलक और चॉकलेट से हुआ परीक्षार्थियों का स्वागत
 
परीक्षार्थियों ने जताई संतुष्टि
परीक्षार्थियों ने केंद्र की इस व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इस तरह के स्वागत से परीक्षा का डर काफी हद तक कम हो गया। सकारात्मक माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा और परीक्षा देने में सहजता महसूस हुई।
विज्ञापन

 
परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में विज्ञान संकाय के बायोलॉजी और कला संकाय के फिलॉसफी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली में कला और वाणिज्य संकाय के इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ और 50 प्रतिशत व्यक्तिनिष्ठ प्रश्न शामिल थे, जिनमें से 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें