पटना जिले के अंतराल, खुसरूपुर, दनियावां, दानापुर, दुल्हिनबाजार, धनरूआ, नौबतपुर, पंडारक, पटना ग्रामीण, पुनपुन, फतुहा, फुलवारी शरीफ, बख्तियारपुर, बाढ़, विक्रम, बिहटा, बेलछी, मनेर, मसौढ़ी और संपतचक के लिए अलर्ट जारी किया गया था; हालांकि पटना शहरी क्षेत्र में ओले के साथ बारिश हुई। नालंदा के नगरनौसा और हरनौत के लिए अलर्ट जारी है। वैशाली के देसरी, बिदुपुर, महनार, राघोपुर, राजापाकर, सहदेई बुजुर्ग के साथ जिला मुख्यालय हाजीपुर के लिए अभी अलर्ट है। समस्तीपुर जिले के पटोरी, मोरवा, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और विद्यापति नगर के लिए मौसम पूर्वानुमान का यह अलर्ट है। सारण जिले के सोनपुर और बेगूसराय जिले के बछवाड़ा के लिए भी ढाई बजे तक मौसम का अलर्ट है।