फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर जंक्शन का जीएम ने किया निरीक्षण, प्लेटफॉर्म और पार्किंग में बड़े बदलाव की घोषणा

Thu, 12 Feb 2026 09:12 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर जंक्शन का जीएम ने निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म 2 और 3 का 50 करोड़ रुपये से रीमॉडलिंग, पूर्वी छोर पर 5000 क्षमता वाला आधुनिक होल्डिंग एरिया, भूतल पर पार्किंग और सुविधाएं, फुटओवर ब्रिज चौड़ा कर यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।

विज्ञापन
जीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेल के ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के देउस्कर ने दुमका-बांका रेलखंड का निरीक्षण करते हुए भागलपुर रेलवे जंक्शन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

जीएम ने बताया कि भागलपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 का लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से रीमॉडलिंग कार्य कराया जाएगा। इसके बाद इन प्लेटफॉर्मों से फुल-लेंथ ट्रेनों का सुचारु संचालन संभव हो सकेगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, साइबर डीएसपी की बड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित टू-व्हीलर पार्किंग क्षेत्र का भी जायजा लिया और निर्देश दिया कि इसी स्थान पर जी+1 संरचना में 5000 से अधिक क्षमता वाला आधुनिक होल्डिंग एरिया बनाया जाए। भूतल पर टू-व्हीलर पार्किंग, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि ऊपरी तल पर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। यह पूर्वी छोर के फुटओवर ब्रिज से जुड़ा होगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।

निरीक्षण के दौरान जब जीएम ने डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता से भीड़ की स्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में अधिक भीड़ नहीं रहती, केवल लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रस्थान के समय यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। जीएम ने यह भी निर्देश दिया कि पश्चिमी छोर पर स्थित फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई 3 मीटर से बढ़ाकर 6 मीटर की जाए, ताकि यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुचारु हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें