फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gender Test In Banka: लड़का पैदा होने का सपना दिखाकर अल्ट्रासाउंड वाले ने ठगे 10 हजार...और जन्म ली लड़की

Thu, 12 Sep 2024 07:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाकां

सार

बिहार के बांका जिले में खुलेआम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के नाम पर लिंग परीक्षण हो रहा है। गजब बात ये है कि इन सभी कार्यों से प्रशासन बेखबर भी है, यानी उसे कुछ अता-पता ही नहीं है।
विज्ञापन
बाकां में लिंग परीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिश के बावजूद बांका में खुलेआम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लिंग जांच का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। बांका में स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते जिले भर में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गतिविधियों पर शिकंजा कसना अब भी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन


बांका जिले के सभी प्रखंडों में इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही का लाभ चिकित्सा माफिया धड़ल्ले से ले रहे हैं। जिले में हजारों की संख्या में अवैध क्लीनिक एक्सरे सेंटर, अवैध जांच घर खोल कर गरीबों से मोटी रकम वसूली जाती है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरकारी अस्पतालों में भी सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, फिर भी अस्पताल के कुछ कर्मी की मिलीभगत से ऐसे धंधों को अंजाम दिया जाता है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि अमरपुर रेफरल अस्पताल के कुछ कर्मी इस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर घूमते नजर आते हैं, जिस पर अस्पताल प्रशासन ने नजर बंद कर रखी है। बांका के आसपास के कई प्रखंडों में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड मशीन के माध्यम से भ्रूण जांच और लिंग निर्धारण आदि का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। भोली भाली गर्भवती महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर अपना जेब भरते हैं। जबकि भ्रूण जांच करना कानूनन अपराध है।

कहां आया ताजा मामला
बता दें कि ताजा मामला बांका जिला अंतर्गत अमरपुर शहर के पुस्तकालय पानी टंकी के समीप मानसी अल्ट्रासाउंड सेंटर का है। जहां पर अमरपुर प्रखंड के लौशा गांव के सूरज कुमार की पत्नी फूलो कुमारी से भ्रूण जांच के नाम पर दस हजार रुपये की अवैध वसूली किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ महीना (मार्च) पहले फूलो कुमारी को उसे अल्ट्रासाउंड सेंटर की स्टॉफ रंजना कुमारी के द्वारा उसके गांव से जांच हेतु लाया गया था। रंजना कुमारी उसी अल्ट्रासाउंड सेंटर में कार्यरत है। भ्रूण जांच के दौरान फूलो कुमारी की सास सुनीता देवी को बताया गया कि बधाई हो आपको लड़का होगा। जांच कर लिए सब कुछ अच्छा है कहकर उससे दस हजार रुपये ले लिया गया।

वहीं, बुधवार ( 11 सितंबर) के दिन पीड़ित फूलो देवी को अमरपुर रेफरल अस्पताल में लड़की पैदा हुआ। फूलो देवी के परिजन सास और देवर भौचक रह गए। वहीं, परिजनों के द्वारा मानसी  अल्ट्रासाउंड में जाकर कहा कि आपने जांच कर कहा था कि लड़का है और आज लड़की हुआ है, कहकर दोनों में काफी नोक झोंक हुआ और अल्ट्रासाउंड  के स्टॉफ के द्वारा उनके साथ बदतमीजी किया गया। लोगों ने बताया कि इस अल्ट्रासाउंड सेंटर में ऐसा मामला पहला नहीं है। ऐसा कई बार हो चुका है। अल्ट्रासाउंड के संचालक के द्वारा दबा दिया जाता है।

बता दें कि अल्ट्रासाउंड  सेंटर में गर्भस्थ स्त्रियों की भ्रूण जांच का खेल काफी दिनों से किया जाता है। इसकी एवज में काफी मोटी रकम की वसूली की जाती है। इसके लिए अमरपुर व आसपास के गांवों में दर्जनों एजेंट भी तैनात हैं, जो मोटे कमीशन के चक्कर में ऐसे महिलाओं को चिन्हित करते हैं, जिन्हें लिग जांच व भ्रूण जांच करवाना होता है। इस कार्य में आसपास के इलाकों में संचालित कई नर्सिंग होम में काम करने वाली महिलाकर्मी भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि लिग जांच के नाम पर अल्ट्रासाउंड के संचालक द्वारा प्रति मरीज दस हजार से लेकर बीस हजार रुपये तक लिया जाता है। संचालक से लेकर एजेंट तक का कमीशन इसमें जुड़ा रहता है। वहीं, अल्ट्रासाउंड के संचालक नीरज कुमार के द्वारा बताया गया कि मुझे इस मामला की जानकारी नहीं है, मेरे यहां भ्रूण जांच नहीं होता है।

वहीं, पीड़ित महिला के देवर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भ्रूण जांच के नाम पर मेरी मां और मेरी भाभी से तीन अलग-अलग किस्त में कुल दस हजार रुपये लिया गया है। जब मुझे भतीजी हुई तो मैं मानसी अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचा और संचालक नीरज कुमार वहां मौजूद थे। मैं उनसे अपनी सारी बात बताई तो उन्होंने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया और मुझे गाली देने लगा और कहा यहां से भागो, जब मैं वहां हंगामा करने लगा तो कुछ देर बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर से हटकर बाहर आकर रंजीता कुमारी ने मेरी मां को 10 हजार रुपये वापस कर दिया और कहा ज्यादा हल्ला नहीं करना।
विज्ञापन


क्या कहते हैं सिविल सर्जन
प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर लक्ष्मण पंडित ने बताया कि मैडम अभी छूट्टी में हैं। मैं इस बारे में कुछ बता नहीं सकता। ये जांच का विषय है, मैडम आएंगी तो पूछ लीजिएगा।

...बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें