फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कैंसर से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम; घर में था अकेले...लगा ली फांसी

Mon, 05 May 2025 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: सोमवार को जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे, तभी महेश ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अमडंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सनहौला प्रखंड स्थित मदारगंज गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित एक युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र के मदारगंज निवासी राजेंद्र शाह के 28 वर्षीय पुत्र महेश कुमार शाह के रूप में हुई है।

बीमारी और आर्थिक तंगी से था परेशान

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, महेश दिल्ली में करीब दस वर्षों तक मजदूरी करता था। करीब नौ माह पहले उसे कैंसर का पता चला, जिसके बाद वह दिल्ली छोड़कर गांव लौट आया। बीमारी की वजह से वह कामकाज करने में असमर्थ हो गया था और परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। महेश का इलाज पहले भागलपुर में, फिर देवघर एम्स और अंततः पटना एम्स में कराया जा रहा था। लेकिन इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए कठिन होता जा रहा था। इसी मानसिक और आर्थिक तनाव के कारण महेश ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घर में अकेले था, लगा ली फांसी
सोमवार को जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे, तभी महेश ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अमडंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है।

पांच साल पहले हुई थी शादी, दो छोटे बच्चों का था पिता

विज्ञापन

महेश की शादी वर्ष 2020 में राखी देवी से हुई थी। वह दो छोटे बच्चों का पिता था एक दो वर्षीय बेटा और छह माह की बेटी। महेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके पिता राजेंद्र शाह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें