फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नशे में दूल्हा भूल गया अपनी शादी में जाना, अगले दिन होश आया तो पहुंचा; लड़की ने बेरंग लौटाया

Fri, 17 Mar 2023 04:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के सुलतानगंज स्थित मिर्जापुर में एक शराबी अपनी ही शादी में जाना भूल गया। जब उसका नशा टूटा तो दूसरे दिन अपने होने वाले ससुराल पहुंचा। लड़की पक्ष के लोग उसे देखकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के सुलतानगंज स्थित मिर्जापुर में एक शराबी अपनी ही शादी में जाना भूल गया। जब उसका नशा टूटा तो दूसरे दिन अपने होने वाले ससुराल पहुंचा। लड़की पक्ष के लोग उसे देखकर हंगामा करने लगे। इसके बाद उसने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के पक्ष ने भी शादी होने देने की बात की तो लड़की पक्ष से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते गांव वालों ने दूल्हा और लड़के पक्ष को बंधक बना लिया। उनसे शादी की तैयारी में हुए खर्च देने की डिमांड करने लगे। 
विज्ञापन


लड़की बोली-  शराबी लड़के से बिल्कुल शादी न करें
मामला बढ़ते देखते दुल्हे के परिवारवालों ने पैसा देना ही मुनासिब समझा। लड़के पक्ष ने पैसे लौटा दिए और किसी तरह वहां से भाग निकले। लड़की का कहना है कि लड़के के इस रैवए से वह नाखुश है। शादी वाले दिन शराब के नशे में धुत दूल्हे की इस करतूत से समाज में मेरे परिवारवालों की बदनामी हुई है। अगर लड़का अभी से ही शराब के नशे का इतना आदि है तो बाद में न जानें क्या होगा। लड़की ने कहा कि मैं समाज के सभी लड़कियों से अपील करती हूं कि इस तरह के शराबी लड़के से बिल्कुल शादी न करें। 

लड़की वाले बोले- हमलोगों से झूठ बोल कर शादी की साजिश रची
इधर, लड़की के परिवारवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की वालों का कहना है कि शादी में काफी रुपए खर्च हुए। शादी टूटने से परिवार की काफी बदनामी हुई। लड़के वालों ने हम लोगों से झूठ बोल कर शादी की साजिश रची। लड़के की शादी पहले से हो चुकी थी, उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें