फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Fri, 16 Jan 2026 06:15 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: भागलपुर में 19 वर्षीय विवाहिता राधिका कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया गया कि मायके लौटते समय तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हुई। 
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान राधिका कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2025 में राजा तांती से हुई थी। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही राधिका को पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को मायके वालों से संपर्क में रहने के लिए मोबाइल फोन दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष ने वह मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि राधिका पर गलत जगह बात करने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।

विज्ञापन


पढ़ें;  'बंगाल की घटना पर संविधान की रक्षा करने की बात करने वाले मौन क्यों?', रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर तंज 

राधिका ने कई बार फोन पर अपने पिता को प्रताड़ना की जानकारी दी थी। गांव के लोगों ने भी ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी बीच मृतका के पिता बेटी को विदा कराने ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें खाली हाथ लौटा दिया।

बाद में फोन कर राधिका को ले जाने के लिए बुलाया गया। जब पिता बेटी को लेकर मायके लौट रहे थे, तभी रास्ते में राधिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल अमरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 15 जनवरी की शाम करीब 4 बजे राधिका की मौत हो गई।

मृतका का ससुराल दीग्घी बाथ थाना क्षेत्र, जिला भागलपुर में है, जबकि मायका कुसुमखर थाना क्षेत्र, अमरपुर प्रखंड, जिला बांका में स्थित है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें