फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाबा के मोह में विवाहिता ने पति-बच्चों को छोड़ा; पत्नी की तलाश में अधिकारियों के चक्कर काट रहा पीड़ित

सार

Bhagalpur News: पीड़ित शंकर मंडल ने बताया कि कुछ माह पूर्व हमारे घर एक सत्संगी बाबा आया था। उसके बाद वह बाबा लगातार हमारे घर पर आता रहा और हमें भनक भी नहीं लगी कि हमारी पत्नी के साथ सत्संगी बाबा का प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित पति शंकर मंडल न्याय के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा कहा जाता है कि प्यार इंसान को अंधा बना देता है, उसे कुछ भी सही या गलत नहीं दिखता। ऐसा ही एक मामला भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां की रहने वाली एक चार बच्चों की मां को कथित सत्संगी बाबा से प्यार हो गया। महिला प्यार में इस कदर डूब गई कि अपने पति, चार बच्चों और परिवार को छोड़ कर बाबा (प्रेमी) के साथ फरार हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोराडीह थाना क्षेत्र निवासी शंकर मंडल की पत्नी उषा देवी बाबा के साथ 18 जून 2023 को फरार हो गई। इस पूरे मामले को लेकर शंकर मंडल ने गोराडीह थाने में मामला दर्ज कराया। वहीं, मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती देख शंकर मंडल रविवार को SSP आनंद कुमार के कार्यालय पहुंचे और उन्होंने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि शंकर मंडल की शादी गांव की ही उषा देवी से पूरी हिंदू रीति-रिवाज से वर्ष 2000 में हुई थी। इस शादी से चार बच्चे भी हुए।
 

विज्ञापन

पीड़ित शंकर मंडल की पत्नी - फोटो : फाइल फोटो
वहीं, पति शंकर मंडल ने बताया कि कुछ माह पूर्व हमारे घर एक सत्संगी बाबा जिसका नाम संतसरण बाबा है, आया था। उसके बाद वह बाबा लगातार हमारे घर पर आता रहा और हमें भनक भी नहीं लगी कि हमारी पत्नी के साथ सत्संगी बाबा का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जब मेरी पत्नी घर से फरार हो गई तो पता चला कि उसी सत्संगी बाबा के साथ हमारी पत्नी गई है। इसके बाद जब हमने अपनी पत्नी से बात करने की कोशिश की तो पत्नी ने कहा न्यायालय में केस कीजिए और जब तारीख पर आएंगे तब बात करेंगे। शंकर मंडल ने कहा कि हमारे दो लड़की और दो लड़के भी हैं। हमारी दोनों लड़की की शादी भी हो गई है। इसके बाद भी हमारी पत्नी चार बच्चों और हमें छोड़कर सत्संगी बाबा के साथ चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें