फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagalpur News: नेत्रहीन स्कूल में गार्ड ने किया खुदकुशी का प्रयास, प्राचार्य पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

Thu, 13 Apr 2023 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

बिहार के भागलपुर जिले में स्थित नेत्रहीन स्कूल में एक गार्ड ने खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि, इलाज के बाद उसकी जान बच गई। वहीं, गार्ड ने स्कूल के प्राचार्य और एक महिला गार्ड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के भीखनपुर में स्थित नेत्रहीन स्कूल में कार्यरत गार्ड ने गुरुवार को जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इससे स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी का मच गई। गार्ड को तत्काल इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज कर गार्ड की जान बचा ली।

विज्ञापन


मामले को लेकर गार्ड राजेंद्र राम ने बताया, लंबे समय से वह स्कूल में बैयरर के तौर पर काम कर रहा है। स्कूल में आए सभी नेत्रहीन बच्चों की देख-रेख के लिए उन्हें नियुक्त किया गया है। ऐसे में पिछले दो साल से स्कूल प्रबंधन के द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे तंग आकर उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया है।

प्राचार्य पर आरोप लगाया...
पीड़ित गार्ड राजेंद्र ने स्कूल के प्राचार्य विष्णु देव शाह और वहां कार्यरत एक महिला गार्ड पर आरोप लगाते हुए कहा, इन दोनों के द्वारा उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया जाता है। बीते एक साल से वेतन भी नहीं दिया गया। हालांकि, वेतन आने के बाद स्कूल के प्राचार्य उन्हें फर्जी डिग्री पर काम करने की बात कहकर धमकाते हैं। साथ ही पूर्ण रूप से ड्यूटी करने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। गार्ड ने कहा, प्राचार्य विष्णु देव शाह और महिला गार्ड मिलकर उनसे प्रतिदिन दो हजार रुपये देने की मांग करते हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य ने क्या कहा...
वही, प्राचार्य ने बताया कि गार्ड द्वारा उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इस तरह की कोई भी बात स्कूल में नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गार्ड राजेंद्र यहां से पूर्व पटना नेत्रहीन स्कूल में कार्यरत थे। वहां भी उनका इसी तरह का रवैया था। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर इशक्चक पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात के लिए स्कूल कर्मचारियों से पूछताछ की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें