फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बांका को मिली बड़ी सौगात, मां दुर्गा मंदिर के पास बदुआ नदी तट पर बनेगा रिवर फ्रंट

Tue, 16 Sep 2025 04:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत तिलडीहा गांव स्थित प्रसिद्ध माँ दुर्गा मंदिर के पास बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं पक्का निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत तिलडीहा गांव स्थित प्रसिद्ध माँ दुर्गा मंदिर के पास बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं पक्का निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर 14 करोड़ 99 लाख 74 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने बताया कि यह योजना न केवल बाढ़ नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि मंदिर और पूरे क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को भी और बढ़ाएगी। बदुआ नदी, जो बांका और मुंगेर की सीमा पर बहती है, हर साल बाढ़ का खतरा पैदा करती है। इसके कारण तिलडीहा स्थित माँ दुर्गा मंदिर और आसपास के गांवों को नुकसान उठाना पड़ता है। प्रस्तावित पक्के बंधों और सुरक्षा दीवारों के निर्माण से अब मंदिर और ग्रामीण क्षेत्र सुरक्षित रहेंगे।

पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज

इस योजना के अंतर्गत नदी तट का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास भी किया जाएगा। इसमें आधुनिक और सुरक्षित सीढ़ी घाट, हरित क्षेत्र, सजावटी लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, नदी किनारे पैदल पथ और जॉगिंग ट्रैक का निर्माण शामिल है। साथ ही नदी की सफाई और कचरा हटाने का कार्य भी होगा, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना और स्नान का अवसर मिल सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के मौके पर यहां हजारों श्रद्धालु बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से आते हैं। तब यह रिवर फ्रंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार धार्मिक पर्यटन को लगातार बढ़ावा दे रही है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में करीब 1 हजार करोड़ रुपये की योजना से पुनौराधाम मंदिर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 550 करोड़ रुपये की लागत से वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन किया। अब तिलडीहा स्थित सिद्ध शक्तिपीठ माँ दुर्गा मंदिर के पास बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं पक्का निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें