Begusarai News : एसपी योगेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए नगर थाना के तीन टाइगर मोबाइल के जवान रवि कुमार, राजू पासवान और अमरदीप कुमार को निलंबित कर दिया।
बेगूसराय पुलिस ने रत्न मंदिर ज्वेलरी कांड में 5 अपराधियों के 8 फोटोग्राफ जारी किए हैं। घटना में शामिल सभी बदमाशों के शिनाख्त करने का बेगूसराय पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने सूचना देने वाले को ₹50 हजार इनाम देने की भी घोषणा की है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए नगर थाना के तीन टाइगर मोबाइल के जवान रवि कुमार, राजू पासवान और अमरदीप कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एक करोड रुपए की ज्वैलरी को मात्र 21 मिनट में लूट लिया था
एसपी का कहना था कि पुलिस बल गश्ती करते तो डकैतों को पकड़ा जा सकता था। लेकिन, गश्ती नहीं करने के कारण अपराधी आराम से भाग गए। बता दें कि गुरुवार की दोपहर जीडी कॉलेज रोड स्थित रतन मंदिर ज्वेलरी शॉप में दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने करीब एक करोड रुपए की ज्वैलरी को मात्र 21 मिनट में लूट लिया था। इस दौरान विरोध करने और सायरन बजाने पर दुकान के एक स्टाफ को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया था। अपराधियों लूटे हुए सामान को लेकर अपने बाइक पर सवार होकर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे और बेगूसराय पुलिस हाथ पैर हाथ धरे बैठी रह गई थी।
बेगूसराय ज्वेलर्स एसोसिएशन ने किया घटना का विरोध
इस कांड के विरोध में शुक्रवार को बेगूसराय ज्वेलर्स एसोसिएशन ने अपनी-अपनी दुकान बंद कर एसपी को चाबी सौंपने की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी तरफ जिले में लगातार हो रही आपराधिक वारदात दरोगा हत्याकांड, वास्तु विहार में डकैती कांड के बाद दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से डाका की घटना होने के बाद सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल भाजपा के नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने बेगूसराय में क्राइम रेट बढ़ने के कारण सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है।