फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दारोगा की हत्या के बाद कार को छिपा गए शराब तस्कर, 12 घंटे बाद क्षतिग्रस्त कार के अंदर कुछ नहीं

Wed, 20 Dec 2023 02:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Police : जोरदार टक्कर मार दारोगा की जान लेने के लिए इस्तेमाल की गई कार पर बाहर से सारे सबूत दिख रहे हैं, लेकिन 12 घंटे बाद बरामद होने से पहले उसके अंदर का सबकुछ शराब तस्कर साफ कर चुके थे। बेगूसराय में दारोगा हत्याकांड पर राजनीति भी गरम है।
विज्ञापन
इसी कार से कुचलकर की गई थी दारोगी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में जिस ऑल्टो कार से दारोगा खामस चौधरी की हत्या की गई थी, उसे पुलिस ने 12 घंटे बाद बरामद कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को शराब की खेप नहीं मिली। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर से सफेद रंग की ऑल्टो कार भी बरामद कर लिया है। कार में से किसी भी प्रकार का कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ है। इसका चालक अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। वहीं ऑल्टो कार के मालिक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन




आरोप था कि इसी कार से शराब की तस्करी की जा रही थी। इसे रोकने की कोशिश जब दारोगा और होमगार्ड जवान ने की तो तस्कर ने टक्कर मार दिया। इसमें दारोगा की मौत हो गई, जबकि चौकीदार की हालत गभीर है। सूचना यह भी मिल रही है कि शराब की खेप को पकड़ने गई पुलिस की गश्ती गाड़ी के लिए कोई बैकअप फोर्स नहीं था। गाड़ी से शराब तस्करी की सूचना पर नावकोठी थाना की गश्ती गाड़ी छतौना पुल पर वाहन चेकिंग लगाई थी। इसमें तीन जवान और एक एसआई मौजूद थे।

अंधेरे का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया
एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। वहां पर तीन जवान थे एक सब इंस्पेक्टर था टोटल चार लोग थे। गश्ती गाड़ी में एक सेक्शन फोर्स था और एक पुलिस पदाधिकारी थे। फोर्स कम नहीं थे। फोर्स प्रॉपर थे। अंधेरे का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। अमूमन यह होता है कि किसी भी गाड़ी को हाथ दिया जाता है तो वह रुक जाता है। लेकिन, मंगलवार रात ऐसा नहीं हुआ। यह जघन्य अपराध है। इस मामले में जोी शामिल होंगे पुलिस उन्हें कड़ी सजा दिलाएगी।
विज्ञापन


 एक सेक्शन फोर्स में हमलोगों ने कई बार ट्रक को भी पकड़ा है
वहीं थाना के द्वारा बैकअप फोर्स नहीं भेजे जाने के सवाल पर एसपी ने कहा कि कहा कि एक सेक्शन फोर्स में हमलोगों ने कई बार ट्रक को भी पकड़ा है। बता दें कि मंगलवार की देर रात नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल  पर शराब तस्करी की सूचना पाकर जांच के लिए पहुंचे पुलिस बल पर शराब तस्करों ने ऑल्टो कार चढ़ा दिया था। इसके बाद घटनास्थल पर ही एसआई खामस चौधरी की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें