फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai: सड़क हादसे में किन्नर की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, किन्नरों ने NH-31 को किया जाम

Mon, 18 Sep 2023 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में तेज रफ्तार वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दिया। इस दौरान टेंपो सवार एक किन्नर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
किन्नरों ने NH-31 को किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। जहां तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने टेंपो में जोरदार धक्का मार दिया। वहीं, टेंपो पर सवार एक किन्नर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कई किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, इस मौत से गुस्साए किन्नरों ने नेशनल हाइवे-31 को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा करने लगा। वहीं, एनएच-31 को जाम रहने से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतक किन्नर की पहचान वाल्मीकि पासवान के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि सभी किन्नर किसी जगह से प्रोग्राम कर एक ही टेंपो पर सवार होकर बेगूसराय लौट रहे थे। तभी सिंघौल स्थित एनएच-31 के पास तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने जबरदस्त टेंपो में धक्का मार दिया। वहीं, टेंपो पर सवार एक किन्नर की दर्दनाक घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कई किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


इस मौत की खबर लगते ही किन्नर समाज के लोग एकजुट होकर एनएच-31 को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा करने लगा। आप तस्वीरों में देख सकते हैं, किस तरह से एनएच-31 को किन्नरों के द्वारा सड़क जामकर पुलिस के सामने ही हंगामा कर रहे हैं।
 
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में लगे हुए हैं। लेकिन किन्नर समाज के लोग मानने को तैयार नहीं है। उन लोगों को कहना है कि मृतक परिवार को उचित मुआवजा मिले और घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी आने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, इस घटना के बाद उस जगह काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें