फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur Crime: चेन छिनैती का विरोध करने पर घर के बाहर बैटरी दुकानदार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Wed, 22 Feb 2023 04:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

पीड़ित ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर बल्ब खरीदकर वापस आ रहा था। उसी समय गेट खोलने के दौरान दो युवक पास में आए। उनमें से एक ने पिस्टल निकाल ली। दूसरा उसके गले से चेन छीनने लगा। इसका विरोध करने पर उसने गोली चला दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित मुन्ना साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग में दो बाइक सवारों ने चेन छिनैती के दौरान एक शख्स को गोली मार दी। पीड़ित की पहचान मुन्ना साह के रूप में हुई है जो बैटरी दुकानदार हैं। गोली उनके पैर में लगी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गोली लगने के बाद घायल मुन्ना नाले में गिर गए। वहां लोगों के जुटने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं, लोगों ने मामले की जानकारी मिठनपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मिठनपुरा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल की जांच की। पीड़ित का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

इस घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि वह बल्ब खरीदने के लिए घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर बल्ब खरीदकर वापस आ रहा था। गेट के पास पहुंचा तो दो युवक पास में आए। गेट के खोलने के दौरान एक ने पिस्टल निकाल ली। दूसरा उसके गले से चेन छीनने लगा। तभी मुन्ना ने भी दूसरे का गला पकड़ लिया। दोनों के बीच झड़प होने लगी।
विज्ञापन


मुन्ना ने आगे बताया कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल तान दी। फिर फायर कर दिया। फायर करते ही दूसरे ने भी पिस्टल तानी, लेकिन गोली लग जाने पर दोनों फरार हो गए। फिर मुन्ना लड़खड़ा कर नाले में गिर गया। मामले में मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें