फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Liquor: बेगूसराय में भट्टियां तोड़ हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट की गई, बखरी थाना पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 15 Apr 2023 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बखरी थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी चल रही है। पुलिस को देखकर तस्कर भागने में सफल रहे। लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन लगातार जारी है। वहीं, थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील कर कहा है कि अगर किसी को भी शराब बनाए जाने या बेचे जाने की सूचना मिलती है तो वे तुरंत मुझे सूचित करें।
विज्ञापन
बखरी थाना पुलिस ने नष्ट की अवैध शराब की भट्टियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में चोरी-छिपे अवैध देसी शराब का निर्माण और अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी गई है। एसपी योगेंद्र कुमार के सख्त रवैए ने शराब माफियाओं के बीच पहले से ही खलबली मचा रखी है। जिले के बखरी थाना इलाके में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। यहां तक कि नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले इलाके में भी छापेमारी की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बखरी थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार को इस बात का इनपुट मिला था कि इलाके में अवैध तरीके से देसी शराब का निर्माण चल रहा है। इनपुट के कन्फर्म होते ही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार अपनी टीम के साथ जंगलों की ओर निकल पड़े। इसी दौरान इटवा चौर, लौछे और नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले पचैला चौर इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच अवैध देसी शराब बनाने की सूचना कन्फर्म हो गई। बखरी थानेदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब भट्टियों को ध्वस्त किया और हजारों लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान खुद थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार हथियार लेकर जंगलों में शराब तस्करों को तलाश रहे थे।

थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी चल रही है। पुलिस को देखकर तस्कर भागने में सफल रहे। लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन लगातार जारी है। थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील कर कहा है कि अगर किसी को भी शराब बनाए जाने या बेचे जाने की सूचना मिलती है तो वे तुरंत मुझे सूचित करें। ऐसे माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बखरी पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं के फाइनेंसर भी इस कार्रवाई से दहशत में हैं। बेगूसराय के पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार भी शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की बात कह रहे हैं। ऐसे में बखरी थाना इलाके में हुई ये कार्रवाई एसपी योगेंद्र कुमार के इरादे को भी साफ करती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें