फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कोहराम: बक्सर में छह लोगों की रहस्यमयी मौत, परिजनों का आरोप- जहरीली शराब ने ले ली जान

Thu, 27 Jan 2022 10:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बिहार के बक्सर के अमसारी गांव में बुधवार रात करीब छह लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
बिहार के बक्सर में मौत से कोहराम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर के अमसारी गांव में बुधवार रात करीब छह लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी मौतें जहरीली शराब के कारण हुई हैं। प्रशासन क्या कर रहा है? अगर शराब पर प्रतिबंध है, तो वे इसे कैसे पी रहे हैं? घटना के बाद बक्सर के एसपी नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चार और लोगों की हालत गंभीर है जिनका कि अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें छह लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है और इसे लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बिहार के सारण में 22 जनवरी को पांच लोगों की हुई थी मौत
बिहार के सारण जिले में 22 जनवरी को कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया था कि अम्नौर और मेकर प्रखंड के कई गांवों से पांच लोगों की मौतों की सूचना मिली है।  

नवंबर के महीने में भी हुई थी जहरीली शराब पीने से मौत
इससे पहले, जहरीली शराब ने नवंबर के महीने के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में 40 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं से वादा किया था वे राज्य में शराब पर रोक लगा देंगे। उसके एक साल बाद अप्रैल, 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें