फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Sharif: सदर अस्पताल में एक शख्स ने महिला गार्ड को बेरहमी से पीटा, पत्नी के दूसरी शादी करने से था नाखुश

Tue, 28 Feb 2023 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक शख्स ने वहां कार्यरत महिला गार्ड को बेरहमी से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट करने वाला व्यक्ति महिला गार्ड का पूर्व पति है। स्थानीय पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में महिला गार्ड को पीटने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक व्यक्ति ने महिला गार्ड को बेरहमी से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इसके बाद पता कि आरोपी व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि महिला गार्ड का पति है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम सुदामा कुमार है और पेशे से ऑटो चालक है। वह जुआफर डीह गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी सनम कुमारी वर्तमान में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में गार्ड के तौर पर काम करती है। पत्नी सनम कुमारी का आरोप है कि वह आरोपी से पहले ही तलाक ले चुकी है, क्योंकि वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इस हालत से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया और कुछ साल पहले दूसरी शादी रचा ली। इसी को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है।

कोर्ट में भी मामले में मुकदमा चल रहा है। उसी के खुन्नस में आरोपी पति सुदामा महिला गार्ड के ड्यूटी के वक्त अस्पताल पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट की घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वहीं, पुलिस आरोपी पति सुदामा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें