फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले तीन किमी लंबी नहर बनाने वाले लौंगी भुइयां पर मेहरबान हुए आनंद महिंद्रा, भेंट किया ट्रैक्टर

Sun, 20 Sep 2020 05:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
लुंगी भुइयां ट्रैक्टर के साथ - फोटो : ani
विज्ञापन

गया के लहथुआ इलाके में अपने खेतों के पास अकेले तीन किमी लंबी नहर बनाने वाले लौंगी भुइयां की मेहनत पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा मेहरबान हुए।

विज्ञापन


आनंद महिंद्रा ने लौंगी भुइयां को एक महिंद्रा ट्रैक्टर मुफ्त में दिया जिससे उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने कहा था कि अगर बिहार में 3 दशक में 3 किलोमीटर लंबी नहर खोदने वाले किसान महिंद्रा ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं तो यह एक सम्मान की बात होगी।

ट्रैक्टर पाकर लौंगी भुइयां काफी खुश दिखाई दे रहे थे, उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैंने इसे पाने का कभी सपना नहीं देखा था। 
 

आपको बता दें कि ट्विटर पर रोहिन कुमार नाम के एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, "गया के लौंगी माँझी ने अपने ज़िंदगी के 30 साल लगा कर नहर खोद दी। उन्हें अभी भी कुछ नहीं चाहिए, सिवा एक ट्रैक्टर के। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर उन्हें एक ट्रैक्टर मिल जाए तो उनको बड़ी मदद हो जाएगी।" इस ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा।"
विज्ञापन


यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैंने ट्वीट किया था कि मुझे लगता है कि उनकी नहर ताजमहल या पिरामिड के बराबर प्रभावशाली है। यह हमारे लिए गर्व की बात होगी कि वे हमारे ट्रैक्टर का इस्तेमाल करें।" उन्होंने यूजर से ट्वीट में पूछा कि लौंगी माँझी तक उनकी टीम कैसे पहुंच सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें