फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेकार; सड़क पर ब्रेकर का युवक को अंदाज नहीं मिला, उछला तो पोल से टकराकर मौत

Tue, 05 Mar 2024 11:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : दस दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। तीन दिन पहले धूमधाम से छठ्ठी मनाई गई। पुत्र के छठ्ठी में शामिल होने के लिए दिल्ली से घर आया था। लेकिन मंगलवार को ब्रेकर की वजह से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक किशन कुमार दास का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रेकर के कारण राज्य में कई दुर्घटनाएं हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रेकर से गिरकर बढ़ती मौतों की संख्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए  राज्य के सभी सड़कों से ब्रेकर हटाने को कहा। लेकिन इसके बावजूद सड़क पर बने ब्रेकर से समस्तीपुर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन वसंतपुर गांव की है। मृतक युवक गांव के केदार दास का पुत्र किशन कुमार दास (25) था।

विज्ञापन


पुत्र की छठ्ठी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था घर
मृतक के पिता केदार दास ने बताया कि उनके पुत्र किशन दिल्ली के एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। दस दिन पूर्व किशन को पुत्र हुआ था। इस वजह से तीन दिन पहले छठ्ठी था। पुत्र के छठ्ठी में शामिल होने के लिए किशन दिल्ली से समस्तीपुर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे वह बाइक से चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव में ब्रेक पर असंतुलित हो गया, जिससे वह सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गया। पोल से टकराने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोरगुल होने पर परिवार के लोग वहां जुटे और आननफानन में उसे खानपुर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें