सार
Bihar News: बिहार के आरा में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कॉलेज के विधि व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किए, वहीं छात्राओं की शैचालय और सुरक्षा को लेकर भी कई मुद्दे उठाए।
एसबी कॉलेज में ABVP ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
धरना पर बैठी छात्रा सान्या कुमारी ने बताया कि छात्राओं को कॉलेज में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। शौचालय में लाइट भी नहीं है। पुस्तकालय में किताबें भी नहीं मिलती है। वहीं कॉलेज के द्वारा पार्किंग के चार्ज लिए जाते है, लेकिन उसके बाद भी पार्किंग से साइकिल चोरी हो जाती है। पार्किंग में गार्ड की व्यवस्था भी नहीं की गई है। वहीं छात्राओं के लिए अलग से काउंटर भी नहीं बनाया गया है।
समय पर नहीं रहते शिक्षक
छात्र नेता चंदन तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिंदु सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्मार्ट आईडी कार्ड की व्यवस्था हो और कॉलेज परिसर में आई कार्ड के के साथ प्रवेश अनिवार्य हो। ताकि कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों पर बैन लगे। सभी शिक्षक समय पर कभी भी नहीं रहते है। सभी विषयों की कक्षा का ससमय संचालन हो।