फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने चार पहिया वाहन को मारी जबरदस्त टक्कर,इलाज के दौरान चालक की मौत

Sun, 02 Apr 2023 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के सुरों गांव में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने चार पहिया वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल हुए चार पहिया वाहन का ड्राइवर बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में शनिवार रात को तेज रफ्तार ट्रक ने चार पहिया वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पहिया वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे स्थानीयों ने बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद से परिजन शोक में डूबे हैं। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के सुरों गांव स्थित एनएच 28 के पास की है। मृतक की पहचान नारे पूर्व गांव निवासी मनोज यादव (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात मनोज यादव अपनी गाड़ी लेकर दलसिंहसराय से घर लौट रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सुरों गांव स्थित एनएच 28 के पास जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर मनोज यादव घायल होने के बाद घंटों तक गाड़ी में फंसा रहा। बाद में आनन-फानन में किसी तरह उसे गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

परिजनों ने इस घटना की जानकारी बछवारा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर बछवारा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें