बिहार में एयरसेल कंपनी के दो गोदामों में भयंकर आग लग गई जिसमें करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। मामला पटना के फतूहा का है जहां सोनारू मोड़ पर एयरसेल कंपनी के दो गोदोमों में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर से देखी जा सकती थीं। आज लगने के बाद दमकल विभाग की गाड़िया दो घंटे की देरी से घटना स्थल पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पत नहीं चल पाया है।