फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमाग में जाति: कुएं पर शादी की रस्में करने गए परिवार पर लाठी-डंडों से हमला; चार गंभीर घायल, मामला दर्ज

Sat, 09 Dec 2023 02:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Casteism: बेगूसराय में कुएं पर शादी की रस्म निभाने गए परिवार पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह विवाद जाति आधारित भेदभाव के तहत हुआ। पीड़त पक्ष ने थाने में एफआईआर करवाई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने थाने में कराई प्राथमिकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति के साथ-साथ अब आम लोगों के बीच में जाति प्रथा को लेकर आए दिन बवाल देखने को मिल रहा है। इसी सिलसिले में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में भी बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शकल देव राम के घर में लड़की की शादी का समारोह था। इसी को लेकर सभी लोग विधि विधान के लिए कुएं पर गए थे। लेकिन वहां पर दूसरे पक्ष के लोग जो नाई और पासवान समाज के बताए जा रहे हैं, उनके द्वारा विरोध किया गया। रात में किसी तरह मामले को शांत कराया गया। लेकिन बाद में फिर महेश्वर पासवान, राजीव कुमार समेत तकरीबन 50 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और सकलदेव दास, दीपक कुमार, राजेश कुमार सहित कई लोगों की पिटाई कर दी।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि दोनों ही पक्ष के लोग एससी-एसटी समाज से आते हैं। लेकिन फिर भी उन लोगों के द्वारा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा मुफस्सिल थाने में सूचना दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें