फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: बेगूसराय में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत चिंताजनक

Sun, 23 Apr 2023 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसदपुर स्थित एनएच 31 के पास एक बाइक अनियंत्रि होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसदपुर स्थित एनएच 31 के पास की है। मृतक युवक की पहचान गढाहारा थाना क्षेत्र के ठाकुरी राजवाड़ा गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोहित कुमार और विक्रम कुमार बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। उसी दौरान मोसादपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर सवार रोहित कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वह इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें