फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : कटिहार में एसयूवी और ट्रक के बीच भिड़ंत से छह लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Tue, 23 Feb 2021 09:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
विज्ञापन
बिहार : कटिहार में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत - फोटो : road accident
विज्ञापन

बिहार के कटिहार में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हैं। यह हादसा कुर्सेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पास हुआ। इस हादसे में मरने वाले सभी लोग समस्तीपुर जिला के रोसड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 कुर्सेला पुल पर हुई। बता दें कि पुल पर तेज गति में आ रहे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि इसमें स्कॉर्पियो में सवार नौ लोगों में छह की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है। मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन




ये सभी लोग गाड़ी से फुलवरिया में शादी के लिए लड़का देखने आए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा और आगे की कार्रवाई में जुट गया है। सभी घायल और मृतक महतो परिवार के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें