फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नीतीश ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, अब तक 25 की मौत

Tue, 16 Jul 2019 09:38 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अचानक आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत हुई है जबकि 16 जिलों में 25.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। नीतीश ने विधानसभा में कहा, 'मैंने राहत एवं बचाव अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। कुल 125 मोटर नौकाएं इस काम में लगाई गई हैं और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की 26 कंपनियां तैनात की गई हैं। उससे हमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सवा लाख लोगों को बचाने में मदद मिली है।’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक 199 राहत शिविर लगाये हैं जहां 1.16 लाख लोगों ने शरण ले रखी है। कुल 676 सामुदायिक रसोई घर बनाये गये हैं और यदि जरूरत महसूस हुई तो और ऐसे और रसोई घर बनाये जा सकते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अतिसार जैसी जलजनित बीमारियां फैलने से रोकने के लिए स्वच्छ पेयजल एवं दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।’ उन्होंने रविवार और सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था।
विज्ञापन





बता दें कि बिहार में बाढ़ के कारण हालात बेहद बिगड़ गए हैं। 25 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। हर बार की तरह इस बार भी कोसी नदी का कहर लोगों पर बरपा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें