रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) ने अब पुराने नोट लेने से इंकार कर दिया। घटना भोपाल के रहने वाले मसतान सिंह मारन की है। मारन के पास 50,000 रुपये थे जो 500 रुपये के पुराने नोट में थे। वो नोट उनके पिता ने बंद आलमिरा में रखे थे। मारन ने अपने पिता के मौत के बाद उस करेंसी को बैंक में बदलने गए। लेकिन बैंक ने लेने से मना कर दिया।
आपको बता दें कि घटना 26 दिसंबर 2016 कि है उसके बाद मारन ने आरबीआई के पास सारे मौत से संबंधित सारे कागजात भी जमा किए। उसके बाद भी बैंक ने पुराने नोट लेने से मना कर दिया। मारन ने कहा कि मेरे पिता शिवचरन अल्जाइमर रोग से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि नकदी के बारे में हमें बताने के लिए भूल गए ।
गौरतलब हो कि जब मारन ने भोपाल आरबीआई ब्रांच में नोट को लेकर अप्रोच किया तो वहां यह कहकर मना कर दिया कि अब पुराने नोट स्वीकार नहाीं किये जाते हैं। सिर्फ एनआरआई ही पुराने करेंसी बदल सकते हैं।