फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM के भाई ने कहा, तेली समाज के लोग नाम के आगे मोदी लगाएं

Mon, 21 Nov 2016 02:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने अपने समुदाय के सदस्यों से नाम के आगे मोदी लगाने को कहा है। साहू समुदाय के युवक-युवतियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में यहां आए मोदी के भाई ने कहा, यहां आने के बाद मैं सिर्फ एक चीज सुन रहा हूं कि नरेंद्र देश के और अपने समुदाय के गौरव हैं। ऐसे में हम तेली समाज के लोग अपने नाम के आगे मोदी जोड़ने से क्यों परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके समुदाय के नेता अपने स्वार्थ के लिए साहू, चौहान, परमार, राठौड़ और जायसवाल जैसे उपनाम लगाते हैं। कर्मा देवी तेली थीं और हम उनकी संतान हैं। हम तेली और मोदी हैं। इसलिए आज हमें यह प्रण करना चाहिए कि हम अपने नाम के आगे मोदी लगाएं। अगर हम अपने नाम के आगे मोदी लगाना शुरू कर दें तो मुझे विश्वास है कि देश भर में हमारी आबादी बढ़ कर 14 करोड़ तक पहुंच जाएगी। 

प्रह्लाद मोदी ने कहा कि गुटबंदी की वजह से तेली समाज बिखरा हुआ है। राजनीतिक दलों ने इस समाज को मूर्ख बनाया है। उन्होंने तेली समाज की एकता अपील की। उन्होंने कहा कि पाटीदार और राजपूत समुदायों मे भी उप जातियां हैं, लेकिन पाटीदार और राजपूत के तौर पर उनकी पहचान बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें