फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में अंडे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी सियासी जंग 

Wed, 30 Oct 2019 04:13 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की आंगनवाड़ियों में अंडे बांटे जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने एलान किया है कि आंगनवाड़ियों में जल्द ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अंडे दिए जाएंगे। मगर भाजपा ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी अब इस बहस में कूद पड़े हैं। उन्होंने अंडे बांटे जाने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि हम इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के धार्मिक विश्वास के बीच किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 
 

इससे पहले मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा था कि जल्द ही राज्य की आंगनवाड़ियों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खाने के लिए अंडा दिया जाएगा। यह योजना अगले महीने से शुरू हो सकती है। उनका दावा है कि इससे कुपोषण को मिटाने में मदद मिलेगी। साथ ही इमरती देवी ने कहा कि पिछले 15 साल में भाजपा सरकार ने इस दिशा में कोई खास काम नहीं किया। 
विज्ञापन


याद रहे कि वर्ष 2013 में यूपीए सरकार ने मिड डे मील और आंगनवाड़ियों में बच्चों को अंडा देने की बात कही थी। मगर उस समय जिन राज्यों मे भाजपा सरकार थी, उन्होंने इस बात को नहीं माना था। जबकि कई राज्यों में दूध और अंडे दिए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी यह योजना पिछले महीने ही शुरू हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें