फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई उड़नपरी बख्शो की मेहनत, सपना पूरा करने आगे आईं संस्थाएं

Sat, 25 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
5000 मीटर दौड़ में बख्‍शो ने पहला नंबर हासिल किया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल की उड़नपरी बख्शो देवी का अपने पक्के मकान में रहने का सपना शीघ्र साकार हो सकता है। बख्शो देवी की मदद को समाजसेवियों ने हाथ बढ़ाए हैं। पहले बख्‍शो की खेल में आर्थिक मदद करने के बाद अब कई संस्‍थाए उसे पक्का आशियाना देने के लिए आगे आ रही हैं।
विज्ञापन


बख्शो देवी के रिहायशी मकान के निर्माण को हरसंभव सहायता प्रदान के लिए समाजसेवी जगजीत सिंह ने एलान किया है कि वह बख्शो देवी के परिवार की हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। यह बात जगजीत सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ईसपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

इसके साथ-साथ समाजसेवी जगजीत सिंह ने उड़नपरी बख्शो देवी की मदद के लिए 30 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। जगजीत राणा ने स्कूल ईसपुर के छात्र विपल्व कुमार को भी 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बख्‍शो एक झोंपड़ी में रहने के बावजूद एक अच्छी धावक है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बख्‍शो तब चर्चा में आई थी जब उसने बिना जूतों के ही नामी खिलाड़ियों को हरा दिया था। 5000 मीटर दौड़ में बख्‍शो ने पहला नंबर हासिल किया था।

बख्‍शो की मां कहती हैं कि बख्‍शो घर का काम करने में भी उनकी मदद करती है। इतनी कम उम्र में बख्‍शो के जज्बा देखकर हर कोई हैरान है। अब बख्शो को बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए खेल विभाग ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें