फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में कुमार साहिल, जीत चुके हैं ‘आवाज पंजाब दी’ शो

Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
गायक कुमार साहिल कांगड़ा जिला से संबंध रखते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘आवाज पंजाब दी’ शो के विजेता घोषित होने के बाद कांगड़ा निवासी गायक कुमार साहिल को बालीवुड समेत पंजाब संगीत जगत से कई ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन वे सही मौके के इंतजार में हैं। सही मौके पर कुमार साहिल बॉलीवुड के संगीत जगत में कदम रखेंगे।
विज्ञापन


गायक कुमार साहिल कांगड़ा जिला से संबंध रखते हैं। कुल्लू में पीपल जातर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने पहुंचे गायक कुमार साहिल ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि जल्द ही फैंस के लिए वे अपनी आवाज में एक सिंगल ट्रैक लेकर आ रहे हैं।

हिमाचली फोक को प्रमोट करने के लिए कुमार साहिल लाइव शो के दौरान हिमाचल समेत देशभर में पहाड़ी गाने जरूर गाते हैं। आठ वर्ष की उम्र से गाने गा रहे कुमार साहिल के प्रेरणा स्रोत उनके पिता कुलदीप हैं और वह संगीत जगत में रफी साहिब और सोनू निगम को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में सोशल नेटवर्किंग साइट में भी कुमार साहिल का बड़ी संख्या फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे एक ट्रेडिशनल हिमाचली फोक गीत के रीमेक को अपनी आवाज देने जा रहे हैं, जिसके लिए इन दिनों प्लान किया जा रहा है।

कुमार साहिल वर्तमान में कांगडा की श्री साईं यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहे हैं। वे श्री साईं यूनिवर्सिटी ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आवाज पंजाब दी रियल्टी शो के विजेता कुमार साहिल का सिंगल ट्रैक जल्द फैंस के लिए रिलीज होगा। वर्तमान में गायक कुमार साहिल ट्रैक पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें