दून के एक युवक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए लावारिस बैग में पड़े करीब 32 हजार रुपये पुलिस को वापस कर दिए।
आईजी ने युवक की ईमानदारी पर उसे सम्मानित किया है। बृहस्पतिवार को पुनीत ढींगरा पुत्र मदनलाल ढींगरा निवासी इंदिरा नगर बसंत विहार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल परिसर से एक लावारिस बैग पड़ा मिला। जिसमें करीब 32 हजार रुपये पड़े थे।
पुनीत ने उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप्प पर इसकी सूचना फ्लैश की। इसके बाद पुलिस ने पुनीत से संपर्क कर बैग व पैसे अपने कब्जे में ले लिए। अब पुलिस लावारिस बैग के मालिक का पता लगा रही है। आईजी संजय गुंज्याल ने पुनीत की ईमानदारी की प्रशंसा की और शाल भेंटकर सम्मानित किया।