पुरानी जनरेशन वाली स्कॉर्पियो को देशभर में पसंद किया जाता है। लेकिन कंपनी ने अब नई स्कॉर्पियो एन को पेश करने के साथ ही पुराने वर्जन में बदलाव करके स्कॉर्पियो क्लासिक पेश की थी। जानें क्लासिक की खासियतों के बारे में।
महिंद्रा ने हाल में ही नई स्कॉर्पियो एन को भारतीय बाजार में पेश किया। बुकिंग खुलने के सिर्फ आधे घंटे में ही कंपनी को नई स्कॉर्पियो एन के लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली। लेकिन इसको लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने स्कॉर्पियो क्लासिक भी पेश की। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि पुरानी स्कॉर्पियो के मुकाबले स्कॉर्पियो क्लासिक में क्या अंतर है।
विज्ञापन
लुक में है ये अंतर
2 of 7
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
- फोटो : Mahindra
वैसे तो स्कॉर्पियो क्लासिक पुरानी स्कॉर्पियो के जैसे ही दिखती है। लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों को एसयूवी के फ्रंट बंपर में देखा जा सकता है। क्लासिक में कंपनी ने नई ग्रिल दी है। इसमें क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। क्रोम का ऐसा ही उपयोग फॉग लैंप में भी किया गया है। एसयूवी की हेडलैंप और डीआरएल में भी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
मिला नया लोगो
3 of 7
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
- फोटो : Mahindra
पुरानी स्कॉर्पियो में कंपनी का पुराना लोगो मिलता था। लेकिन नई स्कॉर्पियो क्लासिक में कंपनी ने नया लोगो दिया है। इस नए लोगो को सबसे पहले एक्सयूवी 700 में दिया गया था। जिसके बाद कंपनी ने अपनी सभी एसयूवी में नए लोगो का उपयोग शुरू किया। क्लासिक में पुरानी के मुकाबले नए डिजाइन किए गए ड्यूल टोन अलॉय दिए गए हैं। एसयूवी में पूरी तरह से फंक्शनल रूफ रेल दी गई हैं।
पुरानी के मुकाबले स्कॉर्पियो क्लासिक के इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। कंपनी ने एसयूवी के केबिन का ले-आउट को पुरानी स्कॉर्पियो जैसा ही रखा है। लेकिन क्लासिक में इसे ड्यूल टोन की थीम दी गई है। इसमें नौ इंच का एंड्राइड टचस्क्रीन मिलता है जो 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। पुरानी एसूयवी में ये सात इंच का मिलता था।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को कंपनी ने नया और पहले से बेहतर इंजन दिया है। कंपनी ने इसमें न्यू जनरेशन का 2.2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड एमहॉक डीजल इंजन दिया है। ये इंजन पुराने इंजन के मुकाबले 55 किलो तक हल्का है। कंपनी का मानना है कि इस नए इंजन के साथ एसयूवी पहले से ज्यादा ताकतवर हो गई है और इसके एनवीएच लेवल में भी कमी आई है।
नए इंजन से स्कॉर्पियो क्लासिक को 130 बीएचपी और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी को छह स्पीड वाले गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया गया है। इसके ट्रांसमिशन में भी कंपनी ने बदलाव किए हैं। अब क्लासिक में केबल वाला गियरबॉक्स दिया गया है जिससे पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से गियर शिफ्ट होते हैं।
पुरानी स्कॉर्पियो में जहां कई वैरिएंट का ऑप्शन मिलता था। वहीं स्कॉर्पियो क्लासिक में सिर्फ दो वैरिएंट में से चुनने का ऑप्शन मिलता है। क्लासिक में कंपनी सिर्फ एस और एस11 वैरिएंट का ही ऑप्शन देती है। एस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट एस11 की एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है।