फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Average: जानना चाहते हैं कि आपकी बाइक से क्या एवरेज मिलती है, चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

Sun, 09 Oct 2022 11:08 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले कुछ सालों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बाइक चलाना भी महंगा हो गया है। अगर आप भी अपनी बाइक के एवरेज की जानकारी चाहते हैं। तो इस खबर को जरूर पढ़ें।
 
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में सभी जानना चाहते हैं कि उनकी बाइक कितना एवरेज देती है। इसका सीधा कारण है कि बाइक जितना ज्यादा एवरेज देगी उतना कम असर जेब पर होगा। ज्यादातर कंपनियां बाइक के एवरेज की जानकारी देती हैं लेकिन रियल टाइम में उतना एवरेज नहीं मिलता। इस खबर में हम आपको बाइक के एवरेज को जानने का तरीका बता रहे हैं।
विज्ञापन

बेहद आसान है तरीका

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर में हम जिस तरीके को बता रहे हैं। इस तरीके से बाइक की सही एवरेज का पता लगाया जा सकता है। सबसे पहले पेट्रोल पंप पर जाकर टैंक फुल करवाएं। इसके बाद स्पीडोमीटर में बाइक के किलोमीटर को नोट कर लीजिए। इसके अलावा आप चाहें तो बाइक के ट्रिप मीटर को जीरो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

अब आराम से बाइक चलाएं

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार टंकी फुल करवाने और रीडिंग नोट करने के बाद आप जिस तरह बाइक को चलाते हैं। उसी तरह से बाइक को चलाएं। बाइक चलाने के तरीके में किसी तरह का बदलाव ना करें।

यह भी पढ़ें - Best EV: 15 लाख रुपये के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, जानें फीचर्स और रेंज से लेकर सबकुछ

पेट्रोल खत्म होने पर दोबारा फुल करवाएं

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार बाइक में तेल खत्म हो जाए। या फिर बाइक रिजर्व में आ जाए तो दोबारा से पेट्रोल पंप पर जाकर बाइक का टैंक फुल करवाएं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

अब मिलेगी एवरेज की जानकारी

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
दोबारा पेट्रोल डलवाने के बाद देखें कि आपकी बाइक में कितने लीटर पेट्रोल आया है। इसके बाद स्पीडोमीटर में देखें कि आपकी बाइक कितने किलोमीटर चली है। किलोमीटर देखने के बाद उसे भरवाएं गए तेल की मात्रा से भाग कर लें।

यह भी पढ़ें - Maruti Grand Vitara: मारुति की ग्रैंड विटारा के सबसे सस्ते ट्रिम में आती है ये तकनीक, मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें भाग

6 of 6
कैसे निकालें बाइक का एवरेज - फोटो : अमर उजाला
उदाहरण के तौर पर एक बार टैंक फुल करवाने पर आपकी बाइक में 10 लीटर पेट्रोल आया। इसके बाद आपकी बाइक 500 किलोमीटर चली। दोबारा टंकी फुल करवाते समय आपकी बाइक में फिर से 10 लीटर के आस-पास तेल आया। तो आप 500 किलोमीटर को 10 लीटर से भाग करेंगे तो आपकी बाइक एक लीटर तेल में 50 किलोमीटर चली है। इस तरह से आप अपनी बाइक के सही एवरेज को जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें