फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha YZF-R15 वर्जन 3.0: यह दमदार बाइक नए मैटलिक रेड कलर एडिशन में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 01 Apr 2021 01:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

YZF-R15 वर्जन 3.0 में पहले की तरह 155 cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 4-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। इस इंजन में कंपनी के पेटेंट किए गए वैरिएबल वाल्व एक्टिवेशन (वीवीए) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
Yamaha YZF-R15 Version 3.0 - फोटो : Yamaha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने गुरुवार को अपने लोकप्रिय फुल-फेयर्ड मोटरसाइकिल YZF R15 V3.0 के नए मैटलिक रेड कलर एडिशन को लॉन्च किया। नई R15 V3.0 अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी मोटरसाइकिलों में से एक है। इस समय इस बाक की तीसरी पीढ़ी उपलब्ध है जिसकी भारत में कुछ वर्षों से बिक्री की जा रही है। 
विज्ञापन

दमदार इंजन

YZF-R15 वर्जन 3.0 में पहले की तरह 155 cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 4-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। इस इंजन में कंपनी के पेटेंट किए गए वैरिएबल वाल्व एक्टिवेशन (वीवीए) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच और एक साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच भी मिलता है। यामाहा का कहना है कि इसके लाइनअप के सभी मॉडल में अब एक इन-बिल्ट साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच का फीचर मिलने लगा है। 

चार कलर ऑप्शन

नए मेटैलिक रेड कलर ऑप्शन के अलावा, यामाहा YZF-R15 वर्जन 3.0 तीन अन्य रंगों - रेसिंग ब्लू, थंडर ग्रे और डार्कनाइट के विकल्पों में भी उपलब्ध है। यानी यह बाइक अब चार रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। 

कीमत

नए मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,52,100 रुपये है। नई पेंट स्कीम के अलावा, मोटरसाइकिल पर कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। 

मुकाबला

भारतीय बाजार में Yamaha YZF-R15 Version 3.0 का अपने सेगमेंट में Bajaj Pulsar RS200 (बजाज पल्सर आरएस200), Suzuki Gixxer SF (सुजुकी गिक्सर एसएफ) और अन्य फुल-फेयर्ड बाइक्स से मुकाबला है। 
विज्ञापन

यामाहा ने एक प्रेस नोट में कहा, "मेटैलिक रेड लुक के साथ "R सीरीज" के डीएनए मिला देने से YZF-R15 वर्जन 3.0 अपने लेटेस्ट वर्जन के साथ एक नया बेंचमार्क जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है जो मोटरसाइकिल रेसिंग के जुनून को उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्टाइलिश रूप में काफी स्पोर्टी बनाता है।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें